मथुरा पुलिस की सराहनीय कार्यवाही: 2 घंटे में 5.70 लाख रुपये की ज्वैलरी से भरा पर्स बरामद।
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर करीब 5.70 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी से भरा पर्स बरामद कर उसके मालिक को सकुशल सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को औरंगाबाद (थाना सदर बाजार) निवासी एक व्यक्ति तनिष्क ज्वैलर्स से सोने के आभूषण खरीदने के लिए मथुरा आए थे। कार में बैठते समय उनका ज्वैलरी से भरा पर्स कहीं गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बिना देर किए दो पुलिस टीमें गठित कर तलाश अभियान शुरू कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए महज दो घंटे के भीतर पर्स को सकुशल बरामद कर लिया।बरामद पर्स में एक जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स और एक सोने की नोज रिंग मिली, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5.70 लाख बताई गई है।अपना खोया हुआ पर्स और कीमती आभूषण वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने खुशी व्यक्त करते हुए मथुरा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक मुस्ताक मेहंदी, उपनिरीक्षक रविन्द्र बाबू, कांस्टेबल धीरज सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल लोकमन सिंह तथा हेड कांस्टेबल नीरज सिंह शामिल रहे।

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
