अनूपशहर में मन की बात कार्यक्रम, मोदी के पेड़ लगाने के संदेश पर जोर।
अनूपशहर। अनूपशहर विधानसभा के सिरौरा शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 384 पर मन की बात कार्यक्रम में जिला मंत्री दामिनी गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक_पेड़_मां_के_नाम पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। मोदी जी ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की ।इस अवसर पर 106 वर्षीय माता जी श्रीमती अतरी देवी जी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना और नरेंद्र मोदी के शासन की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर डिजिटल लर्निंग प्रोसेस के तहत कार्यकर्ताओं डिजिटल लर्निंग देते हुए सरल ऐप पर डीएलपी सर्टिफिकेट भी अपलोड कराये।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान श्री हजारी लाल सैनी जी, सौरभ गौड़, शक्ति केंद्र संयोजक विजय सैनी ,मलखान सिंह, राहुल सैनी ,बृजेश सिंह, सूरज सिंह, सोहन पाल सिंह ,भूदेव सिंह, देवेंद्र सिंह,बदन सिंह,देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल आदि बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
