एग्रीकल्चर सेक्टर के निजी कर्मचारियों के लिए वरदान बन रही है – ऐवा एग्रीकल्चर एम्प्लोयी एसोसिएशन।
अयोध्या। कृषि क्षेत्र की निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित एग्रीकल्चर एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन (ऐवा) आज हजारों कर्मचारियों के लिए आशा, सहयोग और सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुकी है। बीमारी, दुर्घटना अथवा किसी भी आकस्मिक संकट की स्थिति में यह संस्था अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है तथा समय पर आर्थिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान कर उन्हें संबल देती है।*इसी क्रम में मऊ निवासी श्री नीरज ओझा, जो नुजीवीडू सीड्स. में एम.डी.ओ. के पद पर बलिया (रसड़ा) क्षेत्र* में कार्यरत हैं, लगभग दस दिन पूर्व अचानक पेट की एक नस फट जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते उन्हें तत्काल सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, बी.एच.यू., वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही *संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेश सिंह एवं संस्था की कार्यकारिणी के आह्वान पर ऐवा परिवार के सदस्यों ने आपसी सहयोग से ₹75,000 (पचहत्तर हजार रुपये) की सहायता राशि एकत्रित की।* संस्था के वाराणसी के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर यह सहयोग राशि श्री नीरज ओझा को ससम्मान प्रदान की तथा उनके परिवार का हौसला बढ़ाते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस अवसर पर *अरविंद मौर्य, वेद प्रकाश सिंह, राकेश कुमार दुबे, बी. एल. वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय एवं नितेश कुमार मौर्य* की गरिमामयी उपस्थिति रही।संस्था के *कोषाध्यक्ष श्री श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ऐवा अब तक दर्जनों जरूरतमंद एवं पीड़ित कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।* संस्था का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना ही नहीं, बल्कि निजी कृषि कर्मचारियों के बीच एकता, भाईचारा, सामाजिक सुरक्षा और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।आज संस्था ऐवा निजी कृषि कर्मचारियों के लिए केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हर कठिन परिस्थिति में अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़ा रहने वाला एक सशक्त, संवेदनशील और विश्वसनीय परिवार बन चुका है

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
