गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
देश

SSP बुलन्दशहर द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 82 मोटर साइकिल पुलिस दल को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

  • संवाददाता अनिल कुमार चौहान

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन बुलन्दशहर से श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 82 मोटर साइकिल पुलिस दल को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों हेतु रवाना किया गया। मोटर साइकिल पुलिस दल का गठन कांवड़ यात्रा के दौरान त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया (Quick Response), सतत गश्त, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। उक्त मोटर साइकिल पुलिस दल जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों, शिवालयों, डाक कांवड़ मार्ग, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखेगा तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुँचकर उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनपद में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन सुनिश्चित करेगें।बुलन्दशहर पुलिस श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनपदवासियों एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…

🕐 कल · 👁 738 पढ़ें →
देश

बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…

🕐 3 दिन पहले · 👁 194 पढ़ें →
देश

सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…

🕐 6 दिन पहले · 👁 569 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!