25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा: दिल्ली का शातिर गिरफ्तार, पूरी रकम और बाइक बरामद।
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने सर्विलांस, साइबर, स्वॉट और एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी 25 लाख रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल तथा बैग बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एक कंपनी के कर्मचारी कार से 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर जा रहे थे। सीआईएमएस अस्पताल के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक कर गाड़ी खराब होने का इशारा किया। चालक के गाड़ी रोकते ही आरोपी कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।लगातार की गई जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 जुलाई की रात सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से अक्षय पुत्र मारमुत्तु (24 वर्ष), निवासी मदनगिरी, साउथ दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर पहले कार के बोनट पर तेल डाला, फिर आगे जाकर गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर चालक को नीचे उतारा और मौका मिलते ही कार में रखा बैग लेकर फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये नकद, एक बैग और घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस सराहनीय कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस, साइबर सेल, सर्विलांस सेल, स्वॉट टीम और एसओजी टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…