गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
राजनीति

हमास के हथियार छोड़ने के फ़ैसले पर पाकिस्तान ने क्या कहा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल वाली शांति योजना के अनुसार, हमास कुछ शर्तों के साथ हथियार डालने के लिए तैयार हो गया है. इस पर अब पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सामने आई है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इस क़दम का स्वागत किया है.

शहबाज़ शरीफ़ ने शुक्रवार रात एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान ग़ज़ा शांति योजना के तहत हथियार छोड़ने की प्रक्रिया को लागू करने की दिशा में बोर्ड ऑफ़ पीस के तहत हुई प्रगति का स्वागत करता है.”

उन्होंने लिखा, “अमेरिका, मिस्र, क़तर और तुर्की सहित मध्यस्थ देशों ने इस प्रगति को हासिल करने में जो प्रयास किए हैं, उसके लिए वे विशेष सराहना के हक़दार हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के साहसिक नेतृत्व में यह बोर्ड ऑफ़ पीस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.”

शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि इन प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय नियमों और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार एक तय समय में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इससे फ़लस्तीनी लोगों को अपने भविष्य का फ़ैसला करने का अधिकार मिल सकेगा.

उन्होंने कहा, “इस प्रक्रिया के ज़रिए 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर एक स्वतंत्र और संप्रभु फ़लस्तीन देश की स्थापना होनी चाहिए. इस देश की राजधानी अल-क़ुद्स अल-शरीफ़ (यरुशलम) होनी चाहिए.”

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनके ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ ने ग़ज़ा में हमास और दूसरे सशस्त्र समूहों के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वे हथियार डाल देंगे.

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि संगठन ने ग़ज़ा में पूरी तरह हथियार डालने के ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ के प्रस्ताव पर सहमति जताई है.

सबंधित स्टोरी: ट्रंप ने बताया हमास डालेगा हथियार, लेकिन इसराइल ने रखी ये शर्त

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
राजनीति

ठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री।

संवाददाता हरिपाल सिंह प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति की मिली जिम्मेदारी। लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान…

🕐 2 दिन पहले · 👁 499 पढ़ें →
राजनीति

भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं ।

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के बैनर तले हरियाली तीज के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए स्थानीय…

🕐 3 दिन पहले · 👁 316 पढ़ें →
राजनीति

पीएम मोदी ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा- मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं.

पीएम मोदी ने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़…

🕐 26 दिन पहले · 👁 141 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!