डॉ. संतोष वर्मा बोले, नानपारा में बेहतर अस्पताल, शिक्षा और रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता।
बहराइच। नानपारा विधानसभा से भावी प्रत्याशी के रूप में उभर रहे डॉ. संतोष वर्मा ने एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए विकास का अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि नानपारा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।डॉ. वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भी कमी है। उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के पर्याप्त संस्थान न होने से युवाओं को बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने रोजगार के सीमित अवसरों को भी बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन विकसित किए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े।उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो उनकी प्राथमिकता नानपारा में बेहतर अस्पताल, आधुनिक शिक्षा संस्थान और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना होगी। उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है, जिससे नानपारा का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

संवाददाता संजय कुमार पांडे
नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
