UGC एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में मेहरौली से मथुरा तक पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा रक्त लिखित ज्ञापन।
संवाददाता कीर्ति पुरोहित
मथुरा। UGC एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में आज 9 अगस्त 2026 को गांव मेहरौली से मथुरा स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे गांव मेहरौली से होगा। पदयात्रा के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में आवाज उठाई जाएगी।आयोजकों के अनुसार पदयात्रा के दौरान राष्ट्रपति के नाम रक्त से लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। इस पदयात्रा में करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सवर्ण समाज के लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।पदयात्रा के संयोजक समस्त करणी सेना एवं सवर्ण समाज हैं। वहीं निवेदक कुंवर एन.पी. सिंह (राणा जी) एवं विजय राघव जी हैं।इसी क्रम में विजय राघव जी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सवर्ण समाज, करणी सैनिकों एवं सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने समाज के लोगों से निर्धारित समय पर मेहरौली पहुंचकर पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।आयोजकों का कहना है कि यह पदयात्रा आरक्षण व्यवस्था को लेकर उनकी मांगों और विरोध को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। पदयात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर संबंधित मांगों पर विचार किए जाने की मांग की जाएगी।

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
