अग्निशमन अधिकारियों ने आग से बचाव के दिए गुर।
संवाददाता हर्ष राठी
अलीगढ़। 21 सितंबर 2026 को अमृता सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, तेजपुर, जवां में अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, आग पर काबू पाने के प्राथमिक तरीकों और सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। अधिकारियों ने विभिन्न परिस्थितियों में आग से बचाव और राहत-बचाव के उपायों का प्रशिक्षण भी दिया।इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपात स्थिति में धैर्य बनाए रखते हुए सुरक्षित कदम उठाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आग से होने वाली घटनाओं में सतर्कता और समय पर सही कदम उठाने से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
