बुलडोजर से 20 साल पुरानी दुकान गिराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार में करीब 20 वर्ष पुरानी दुकान को अज्ञात लोगों द्वारा बुलडोजर से गिराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर एसएचओ पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।जांच में प्रथमदृष्टया सामने आया कि उक्त दुकान सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बनी हुई थी, जबकि उसके पीछे खतौनी की भूमि स्थित है। पीड़ितों का आरोप है कि पीछे स्थित भूमि तक रास्ता निकालने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों ने दुकान को बुलडोजर से गिरा दिया।पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तहरीर प्राप्त होने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार ने भी जानकारी दी है।

जनपद अंबेडकर नगर जिला के भीटी तहसील में जिला अधिकारी द्वारा किया गया तहसील दिवस,
संवाददाता इंद्रेश मिश्रा जनपद अंबेडकर नगर के भीटी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अंबेडकर नगर जिला…
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बरेली हाईवे के बलदेव रोड अंडरपास के पास से पुलिस ने दबोचा।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी राया। थाना राया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय…
सामाजिक न्याय एवं समग्र हिस्सेदारी के लिए पेरियार ने किया संघर्ष।
संवाददाता खुशांत गुप्ता अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा समाज सुधारक, महान विद्वान,भारत के सुकरात, बहुजनों के क्रांतिकारी संत…
