सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।
संवाददाता हरिपाल सिंह
फरह। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोस्वामी चिकित्सालय, दौलतपुर रोड, दीनदयाल धाम में 24 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन गोस्वामी चिकित्सालय, दीनदयाल धाम एवं सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस दौरान हृदय रोग, हड्डी रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा।शिविर की जानकारी क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। सूर्या फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के सभी जनमानस से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाएं।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
