हरदुआगंज तापीय परियोजना में आज रक्तदान शिविर, सेवा संकल्प अभियान।
सह संपादक अशोक कुमार
अलीगढ़। हरदुआगंज तापीय परियोजना में रक्तदान शिविर आज दिनांक 24 सितंबर 2026 परियोजना चिकित्सालय हरद्वागंज में ब्लड बैंक जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ए एम यू अलीगढ़ की टीम द्वारा आयोजन किया जा रहा है ।इंजीनियर अमिताभ आनंद मुख्य महाप्रबंधक ने सभी परियोजना वासियों से अनुरोध किया है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम को सफल बनाएं डॉ संदीप कुमार यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रक्तदान पूर्णत: सुरक्षित एवं स्वैच्छिक है । स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की हानि नहीं होती एएमयू की टीम अत्यंत कुशल एवं पारंगत है 18 वर्ष से 65 वर्ष तक के समस्त स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान सिविल में आकर चिकित्सक से परामर्श लेकर रक्तदान कर सकते हैं जबकि हृदय रोगी जो खून को पतला करने की दवा खाते हैं मधुमेह रोगी जो इंसुलिन का प्रयोग करते हैं थैलेसीमिया से ग्रसित हो कैंसर से ग्रसित हो हेपेटाइटिस बी से ग्रसित हो एवं एचआईवी/ एड्स से ग्रसित हों रक्तदान हेतु सक्षम नहीं हो सकते हैं फिर भी रक्तदान हेतु उनकी पात्रता पर निर्धारण ब्लड बैंक के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा आपके द्वारा दिए गए एक यूनिट रक्त से तीन अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। यह परोपकार का कार्य है अतः स्वेच्छा से बिन किसी बाध्यता के इस सेवा कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड , प्रमाण पत्र व जलपान प्रदान किया जाएगा।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
