रफीगंज बाजार में एसपी प्राची सिंह ने पुलिस बल संग पैदल गश्त की
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
अंबेडकर नगर। थाना कटका क्षेत्र के रफीगंज बाजार में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने बाजार में भ्रमण कर आमजन एवं व्यापारियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस की पैदल गश्त से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को भरोसा मिला।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
