सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर मथुरा में हुआ ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।

संवाददाता हरिपाल सिंह

मथुरा। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर 2026 को मथुरा जनपद में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIJPA) के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।सम्मेलन का आयोजन ऐप्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा, को-ऑर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों, पत्रकारों की भूमिका, संगठन की मजबूती तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सम्मेलन के दौरान संगठन के विस्तार एवं सक्रियता को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सुखबीर सिंह चौहान को मथुरा जिला अध्यक्ष तथा सोनू पाठक को मथुरा जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। संगठन की ओर से पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को सम्मानित करते हुए स्मृति स्वरूप तस्वीरें भी भेंट की गईं।आयोजकों की ओर से सम्मेलन में पहुंचे सभी ऐप्जा पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों से निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूत करने के साथ संगठन को जिले से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक विस्तार देने का आह्वान किया।इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा, विनीत उपाध्याय, बांके शर्मा, लक्ष्मण सिंह, हरिपाल सिंह, नेम सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 7 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!