कादीपुर में प्रधानाध्यापक और पत्नी की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की हत्या से सनसनी फैल गई।मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ मिले।सुबह करीब सात बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।मौके से फावड़ा,कुल्हाड़ी और चाकू बरामद होने की जानकारी है।सूचना मिलते ही एस पी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।प्रारंभिक जांच में आशंका है कि पहले विनीता की विद्यालय के कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश को भी हमलावरों ने घेर लिया और हत्या कर दी।मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खुनहट में प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ,मोतीगरपुर के अध्यक्ष बताए जाते हैं।वह शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे। 30 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव 28 सितंबर को टाल दिया गया था।हालांकि पुलिस ने हत्या को चुनाव से जोड़कर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।दंपती की हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का अभी पता नहीं चला है।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच तेज कर दी है।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
