जवां में सेवा संकल्प अभियान, जयवीर सिंह ने मानव सेवा को बताया धर्म।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: नर सेवा ही नारायण सेवा है संसार में मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है यह बातें बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने विकासखंड कार्यालय जवां के सभागार में मोदी सरकार द्वारा जन सेवा व राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में कहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया है बहन बेटियों के सम्मान की रक्षा की है, गुंडे माफियाओं के प्रति कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजा है, उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं जन समूह से एक बार फिर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे ब्लाक प्रमुख ठाकुर हरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी की है साथ ही आशाओं के मानदेय बढ़ाने की भी कवायद की जा रही है, उन्होंने लोगों से योगी सरकार को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में विकास मेला का भी आयोजन किया गया जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वयं सहायता समूह,आयुष विभाग, एवं स्वास्थ्य विभाग से काउंटर लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में विकासखंड अधिकारी सुमंत यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा अंकित सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौधरी, पिंटू सूर्यवंशी, धर्मेंद्र चौधरी, एडीओ दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, गिरीश प्रधान, राजू प्रधान, सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्री मौजूद थी।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
