सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
राजनीति

शिकारपुर में सपा प्रत्याशी पिंटू प्रमुख की साइकिल यात्रा, उमड़ा जनसैलाब।

सह संपादक अशोक नेताजी

बुलंदशहर/शिकारपुर।* जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पिंटू प्रमुख ने साइकिल यात्रा निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराया।यह विशाल साइकिल यात्रा नगरिया, सिद्धगढी, वुढांसी, पीतमपुर, कस्बा डड्डू, वहलोलपुर सहित विधानसभा के दर्जनों गांवों से होकर निकली। यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सैकड़ों साइकिल,मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों के साथ समर्थकों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया।यात्रा को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इतनी बड़ी संख्या में भीड़ देखकर विरोधी दलों में खलबली मची हुई है।इस दौरान पिंटू प्रमुख ने हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है, नौजवान रोजगार के लिए परेशान है और आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।उन्होंने वादा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को 268 रुपये वाला यूरिया का कट्टा बिना कालाबाजारी के और आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी और क्षेत्र के विकास के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। उन्होंने जनता से साइकिल के निशान पर वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। यात्रा के दौरान नीलू प्रधान, कुलदीप चौधरी, लोकेश सरपंच सिद्द गढी,गौरव शर्मा, लवली शर्मा ,साबिर खान ,अंकित उर्फ कातिया,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बघेल आदि मौजूद रहे

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
राजनीति

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विधानसभा से लेकर नगर स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी। दो सप्ताह में…

🕐 4 दिन पहले · 👁 589 पढ़ें →
राजनीति

मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने की शिरकत।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के कार्यालय का किया उद्घाटन, 25 अक्टूबर को छठे स्थापना…

🕐 6 दिन पहले · 👁 542 पढ़ें →
राजनीति

विकास खंड बलदेव में आयोजित रालोद की बैठक में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व टीम आरएलडी संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता।

संवाददाता खुशांत गुप्ता 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने झोंकी ताकत, बलदेव…

🕐 7 दिन पहले · 👁 201 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!