अंबेडकर नगर में डीएम एसपी ने श्रवण क्षेत्र घाट का निरीक्षण किया।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
अंबेडकर नगर। दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल ब्यूरो चीफ इंद्रेश कुमार मिश्रा, अयोध्या के अनुसार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत एडीएम, सीओ सिटी, खंड विकास अधिकारी कटेहरी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रवण क्षेत्र घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कटेहरी को मूर्ति विसर्जन के लिए गड्ढा खुदवाने के आदेश दिए। प्रशासन ने विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा और किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
