जुगल बिहारी मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के तत्वावधान में हुआ सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ।
संवाददाता खुशांत गुप्ता
वृन्दावन।जुगल घाट/परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल बिहारी मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के तत्वावधान में सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया।साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज की दिव्य आरती की गई।कार्यक्रम में पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत भास्कर कृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुरजी) महाराज ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज समस्त सद्गुणों की खान है।उनकी आराधना व साधना करने से जीव के समस्त संकट व विघ्न दूर हो जाते हैं।इसीलिए उन्हें संकट मोचन कहा जाता है।विश्वविख्यात पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के मन का भय दूर होता है और उनका आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ता है।वे बल, बुद्धि, विद्या और भक्ति के प्रदाता हैं।साथ ही वे सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं।जो वर्तमान में भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं।जुगल बिहारी मंदिर के अधिष्ठाता पण्डित महेश भारद्वाज ने सभी आगंतुक अतिथियों को पटुका ओढ़ाकर एवं ठाकुरजी का प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया।साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के अध्यक्ष अशोक व्यास रामायणी महाराज, कोषाध्यक्ष आचार्य विपिन बापू महाराज, संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य नेत्रपाल शास्त्री आचार्य युगल किशोर कटारे, आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री, आचार्य कमल नयन महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य सतीश चन्द्र पाराशर, आचार्य भूति कृष्ण महाराज (श्रीशुकाचार्य पीठ) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।




मुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी।
संवाददाता खुशांत गुप्ता पुस्तक ‘पिता का संघर्ष’ के लिए मिला सम्मान, प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत रहे समारोह के…
वृंदावन में पहली बार होगी भव्य डांडिया नाइट, 20 अक्टूबर को रेनुका पंवार देंगी लाइव प्रस्तुति।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में 20 अक्टूबर 2026 को भव्य “वृंदावन उत्सव 2026 –…
International Imperial Awards 2026 में चमकीं कारोबारी प्रतिभाएं ईशा कोप्पिकर की मौजूदगी रही खास आकर्षण।
संवाददाता अश्वनी गौतम नई दिल्ली व्यापार उद्यमिता और कॉरपोरेट जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित…
