विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए विकासखंड सभागार में रणनीति तैयार की गई इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव कार्य में जोश के साथ कार्य करने की अपील की, कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य में पूरी शक्ति रोकने की अपील की। बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने विधान परिषद स्नातक के प्रत्याशी गुरुजी मानवेंद्र प्रताप सिंह को पहले से भी अधिक वोटो से जीतने की अपील की। विधान परिषद स्नातक प्रत्याशी गुरुजी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलीगढ़ का प्रथम नंबर आता है एवं अलीगढ़ में ब्लाक जवां पार्टी को वोट देने के मामले में हमेशा प्रथम रहा है इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट हो कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित अन्य पदाधिकारी में ब्लाक प्रमुख ठाकुर हरेंद्र सिंह, गौरव शर्मा,सुनीता गोस्वामी,पिंटू सूर्यवंशी, ओमप्रकाश भारद्वाज, केहरि सिंह, कृष्ण वीर सिंह सभासद रविकांत माहेश्वरी,मीडियाप्रभारी संदीप माहेश्वरी,सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
पहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर/पहासू।* विकासखंड पहासू के ग्राम चौगानपुर में नवनिर्मित दुर्गा माता मंदिर में मां दुर्गा…
