बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: सोमवार को थानाध्यक्ष जवां रेखा गोस्वामी को मुखबिर ने सूचना दी कि बरौली नगर के ही एक मेडिकल स्टोर स्वामी द्वारा कोडीन युक्त कफ़सिरप के माध्यम से नशे का कारोबार किया जा रहा है जिसपर उन्होंने बरौली पहुंचकर मेडिकल स्टोर स्वामी को बुलाकर रामलीला मैदान के समीप शिव मंदिर के किराए के कमरे में संचालित गोदाम पर छापा मारा एवं तीन पेटी कोडिंग कफ सिरप कुल 353 सिरप बरामद कर मेडिकल स्टोर स्वामी के आदमी को गोदाम के कमरे में ही बंद कर औषधि निरीक्षक दीपक लोधी को सूचना दी जिस पर औषधि निरीक्षक मौके पर पहुंच गए एवं आगे की कार्यवाही अमल में लाई गई औषधि निरीक्षक व जवां पुलिस के संयुक्त प्रयास से मेडिकल स्टोर स्वामी व जप्त कफ सिरप को थाने लाया गया जहां औषधि निरीक्षक द्वारा मामले के संबंध में मुकदमे से संबंधित फर्द तैयार कर 349 कफ सिरप सीज किये एवं चार कफ सिरप का सैंपल भरकर लेबोरेटरी भेजा गया औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने मेडिकल स्टोर संचालक देवी शरण कुशवाह पुत्र फूल सिंह निवासी बरौली के खिलाफ धारा 18 / 27 में मुकदमा पंजीकृत कराया है।


ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
