गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। बीती देर शाम वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख समाजसेवी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने अपने पत्रकार साथियों के साथ गिरिराज पर्वत पर दीपोत्सव मनाया।इस अवसर पर सभी ने विधि-विधान से गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किए तथा विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।दीपों की रोशनी से गिरिराज धाम का वातावरण भक्तिमय हो उठा। पत्रकार साथियों ने श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए ब्रज की धार्मिक परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया।वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आपसी जुड़ाव बढ़ता है।इस दौरान पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन संपन्न।
संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं के 35 सदस्यीय दल ने…
बहोरिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्त हुए भावविभोर।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा अंबेडकर नगर। भीटी तहसील के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत…
धूमधाम से संपन्न हुआ प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का 138वां प्राकट्य महोत्सव।
संवाददाता खुशांत गुप्ता वृंदावन। वंशीवट स्थित संकीर्तन भवन में प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का आठ दिवसीय 138वां प्राकट्य…
