बुधवार, 26 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
दुनिया

ईरान ने दो नागरिकों को दी फांसी, इजरायल को सैन्य ठिकानों की जानकारी देने का था आरोप.

ईरान ने जासूसी और इजरायल के साथ सहयोग के आरोप में अपने दो नागरिकों, ओमिद बेहजाद और पौरिया सफवत को फांसी दे दी। इन पर इजरायल को सैन्य ठिकानों की जानकारी देने का आरोप था।

ईरान ने इजरायल को सैन्य जानकारी देने के आरोप में दो नागरिकों को फांसी दी .

HighLights

  1. ईरान ने जासूसी के आरोप में दो नागरिकों को फांसी दी
  2. ओमिद बेहजाद और पौरिया सफवत पर इजरायल को सूचना देने का आरोप
  3. यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा अपराधों में बढ़ती फांसी के बीच हुई

तेहरान, रॉयटर। ईरान ने जासूसी और इजरायल के साथ सहयोग के आरोप में सोमवार को अपने दो नागरिकों को फांसी दे दी। यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अपराधों के लिए फांसी की बढ़ती घटनाओं के बीच हुई है।

न्यायपालिका के समाचार आउटलेट मिजान की रिपोर्ट के अनुसार, ओमिद बेहजाद और पौरिया सफवत पर आरोप था कि उन्होंने हालिया संघर्ष के दौरान इजरायल को सैन्य और सुरक्षा ठिकानों के कोआर्डिनेट्स के साथ-साथ तस्वीरें और जानकारियां भेजी थीं।

ये फांसी ऐसे समय में दी गई हैं, जब ईरान ने जनवरी में देशव्यापी अशांति को हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या करके दबाया था, और उसके ठीक बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने उस पर नए हमले किए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि सोमवार को ईरान के साथ बातचीत होगी, लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है।

मौजूदा संघर्ष फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल के हमलों के साथ शुरू हुआ। इससे पहले ईरान पर उसके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों और जनवरी के विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के तरीके को लेकर हफ्तों तक दबाव बना हुआ था।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
दुनिया

अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत शुरू होगी:ट्रम्प बोले- हमला कर सकते हैं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होगी।…

🕐 23 दिन पहले · 👁 426 पढ़ें →
दुनिया

हिमस्खलन से संपर्क टूटने के बाद निर्मल पुर्जा वाले पर्वतारोहियों के दल में तीन लोगों की मौत.

पाकिस्तान अल्पाइन क्लब की कम्यूनिकेशन लीड नैला कियानी ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय तक इतनी…

🕐 25 दिन पहले · 👁 426 पढ़ें →
दुनिया

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बड़ी कटौती, इतना सस्ता हुआ

तेल कंपनियों ने शनिवार (1 अगस्त, 2026) को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बड़ी कटौती की है.…

🕐 25 दिन पहले · 👁 329 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!