सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

एल.डी.ए.वी.इण्टर कॉलेज में तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

स्काउटिंग संस्कारों एवं जीवन-मूल्यों की सशक्त पाठशाला : अखंड प्रताप सिंह।

अनूपशहर। एल.डी.ए.वी.इण्टर कॉलेज, अनूपशहर में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कब/बुलबुल एवं स्काउट/गाइड प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों के साथ सेवा, अनुशासन, सहयोग, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व क्षमता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों के कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय सेवा, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों में टीम भावना, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, अनुशासन तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि संस्कारों एवं जीवन-मूल्यों की एक सशक्त पाठशाला है। यह युवाओं में सेवा-भाव, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के आदर्शों को केवल प्रशिक्षण शिविर तक सीमित न रखकर उन्हें दैनिक जीवन में भी अपनाया जाना चाहिए।उन्होंने प्रतिभागियों से सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पवन कुमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), बुलंदशहर; श्री अनिल कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), बुलंदशहर; तथा ओ.पी. हंस, वरिष्ठ सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट), बुलंदशहर , राममोहन जी, श्री गजनेश सिंह, श्री दिगम्बर सिंह, श्री कौटिल्य चौहान एवं श्री बहादुर सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 7 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!