कस्बे की बुनियादी समस्याओं को लेकर एसडीएम ने किया बाजना का भ्रमण, सभासद रहे मौजूद।
संवाददाता खुशांत गुप्ता
बाजना (मथुरा)। नगर पंचायत बाजना में जनसुविधाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए 7 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे एसडीएम ने स्थानीय सभासदों के साथ कस्बे के विभिन्न वार्डों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित सार्वजनिक सुविधाओं का जायजा लिया और स्थानीय समस्याओं को मौके पर समझा।निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइटें, कुछ गलियों में प्रकाश व्यवस्था का अभाव तथा अंदरूनी मार्गों पर क्षतिग्रस्त खड़ंजों की समस्या सामने आई। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी की स्थिति भी देखी गई।इसके अलावा एसडीएम ने स्थानीय गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रात के समय गोवंश के रख-रखाव, चारे की उपलब्धता, शेड में प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।निरीक्षण के बाद एसडीएम ने नगर पंचायत के संबंधित कर्मचारियों और तकनीकी टीम को बंद स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कराने, जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है वहां नई लाइटें लगाने तथा जर्जर खड़ंजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
