थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा वाहन चोर के साथ हुई पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में किया गया गिरफ्तार।
संवाददाता अनिल कुमार चौहान
उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में रात्रि को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर कार सवार द्वारा कार को तेजी से भगाकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर ग्राम शेरपुर से आगे शमशान की ओर जाने वाले रास्ते पर उक्त कार फंस गई, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा कार को घेर लिया गया। स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर कार सवार अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल अभियुक्त की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह निवासी दुर्गा बिल्डर, चेतन मार्केट, श्याम कॉलोनी, मोनू डेयरी का मकान, थाना पल्ला, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस तथा 1 ईरटिगा कार संख्या DL-01JD-6920 बरामद हुई है एवं थाना सिकन्द्रा बाद क्षेत्रान्तर्गत चोरी गये 2 ट्रको के ए सी एम भी बरामद हुए है । बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी, टप्पेबाजी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंधित एक दर्जन से अधिक अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
