दीनदयाल धाम मेले की तैयारियां तेज, समिति ने बनाई रणनीति।
संवाददाता हरिपाल सिंह
फरह। रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि दीनदयाल धाम में सात से अक्टूबर को आयोजित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव-मेले की तैयारियों को लेकर पं. दीनदयाल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेला समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और सुझाव रखे।मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि दीनदयाल धाम में आयोजित होने वाला मेला इस वर्ष भी चार दिन चलेगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी, रसिया दंगल और कवि सम्मेलन सहित विभिन्न आयोजन होंगे। मेला कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने कहा कि मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।दीनदयाल स्मारक के निदेशक सोनपाल ने बताया कि बैठक में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ गोपालन, गोसंरक्षण और संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, रोजगार, स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता के विचारों को प्रमुखता दी जाएगी।बैठक में संरक्षक डॉ. रोशन लाल, अशोकटैंटीवाल, शिव शंकर शर्मा, भीकम चंद दुबे, अनुप चौधरी, अशोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शोभाराम शर्मा, सुल्तान सिंह आदि ने मेले को भव्य और बेहतर बनाने को सुझाव रखे। इस दौरान राम पाठक, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, चितामणि, राजदर्शन पचौरी, भवानी शंकर पचौरी, पारस ठाकुर, नरेंद्र शर्मा ओल, ब्रजेश पचौरी, बबीता पाठक और कमलेश चौहान, सरवन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा,मान सिंह राना, सत्य प्रकाश, सौरभ गॉड, रामजीत ,सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल ने किया।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
