नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह
मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नववर्ष मेला समिति मथुरा एवं सद्भावना चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर में 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।शिविर का शुभारंभ नववर्ष मेला समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.पी. गोयल ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। शिविर शुरू होते ही समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी रक्तदान के लिए पहुंचने लगे। रक्तदाताओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को वालंटियर कार्ड, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रक्तदाताओं को जूस एवं अल्पाहार भी उपलब्ध कराया गया।समिति महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम और रक्षा का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में एक-दूसरे की रक्षा और सेवा का संकल्प लेने का अवसर भी है।उन्होंने द्रौपदी-कृष्ण, वामन भगवान-राजा बलि तथा गुरु-शिष्य संबंधों का उदाहरण देते हुए कहा कि रक्तदान भी किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करने वाला महत्वपूर्ण सेवाकार्य है। उन्होंने बताया कि नववर्ष मेला समिति के रजत जयंती वर्ष में सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं के स्वप्रेरणा से रक्तदान करने पर आभार व्यक्त किया।शिविर में महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर उर्फ राजू यादव, उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक, प्रदीप अग्रवाल, दीपेश, प्रिया वशिष्ठ, राजेश पचौरी, आशा अग्रवाल, चंचल, दौजी सैनी, कान्हा यादव, मानस पचौरी, देवान्शु एवं पूजा अग्रवाल सहित कुल 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।इस अवसर पर समिति संरक्षक जयप्रकाश शर्मा, लकी कमल, डॉ. संजय अग्रवाल, विजय बंटा, डॉ. दीपा अग्रवाल, गंगाधर अरोरा, अनिरुद्ध, योगेश आभा, डॉ. रुचि अग्रवाल, राजकुमार, अजय अग्रवाल, सद्भावना ब्लड बैंक के डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. प्रदीप पाराशर, डायरेक्टर संजीव सारस्वत, मुकेश शर्मा मीडिया प्रभारी,तरूण, सुशील, सौरभ एवं पंकज, रवि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
भाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन भानू ने संगठन का विस्तार करते हुए जनपद के युवा…
