सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
मनोरंजन

‘पाकिस्तान हमारी ‘मौसी’…’ Sunny Deol ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर दिया अनोखा जवाब, पिता धर्मेंद्र का बताया किस्सा.

पटना में ‘बंटवारा 1947’ (Batwara) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा कहा कि यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

HighLights

  • ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन कर रहे हैं सनी देओल 
  • पिता धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए एक्टर
  • 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पटना में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर सनी देओल ने पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल पर कुछ अनोखा जवाब दिया। अपने बेटे करण देओल के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान, एक जर्नलिस्ट ने उनसे पाकिस्तान के माहौल पर कमेंट करने को कहा, क्योंकि उनकी फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

पाकिस्तान को लेकर किया ये सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी से पूछा गया, ‘यह फिल्म आपने पाकिस्तान में शूट की है। आप पाकिस्तान को एक देश के तौर पर कैसे देखते हैं, और आप वहां का माहौल कैसे बताएंगे?’ देओल ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब देते हुए कहा, ‘यह वहां पर शूट नहीं किया है, यह हिंदुस्तान में शूट किया है’।

यह भी पढ़ें- अब बार-बार आऊंगा… ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल, बिहार में फिल्म बनाने का किया वादा

सनी देओल ने दिया ये जवाब

फिर उन्होंने बंटवारे से पहले भारत और पाकिस्तान के एक देश होने के बारे में बात की, और याद किया कि कैसे उनके पिता, स्वर्गीय एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra), पाकिस्तान को अपनी ‘मौसी’ कहते थे। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी बातें नहीं करते क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसे पापा ने कहा कि ये मेरी मां है और वो मेरी मौसी है – ये तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक तरह से हैं तो जुड़े हुए कहीं न कहीं से’।

क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?

‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है जो बंटवारे के समय लखनऊ से लाहौर चले जाते हैं और उन्हें रहने के लिए एक पुरानी हवेली मिलती है। लेकिन, वह हवेली एक हिंदू महिला की होती है जो उसे छोड़ने से इनकार कर देती है। सनी देओल (Sunny Deol) का किरदार और उनका परिवार उस महिला का साथ देते हैं और बढ़ते विरोध के बावजूद उसे अपने घर में रहने के लिए संघर्ष करने में मदद करते हैं।

इस फिल्म में देओल एक बार फिर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ में काम किया था।

‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी (Shabana Azmi), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और करण देओल (Karan Deol) भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
मनोरंजन

मुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी।

संवाददाता खुशांत गुप्ता पुस्तक ‘पिता का संघर्ष’ के लिए मिला सम्मान, प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत रहे समारोह के…

🕐 3 दिन पहले · 👁 443 पढ़ें →
मनोरंजन

जुगल बिहारी मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के तत्वावधान में हुआ सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ।

संवाददाता खुशांत गुप्ता वृन्दावन।जुगल घाट/परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल बिहारी मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के तत्वावधान में…

🕐 5 दिन पहले · 👁 585 पढ़ें →
मनोरंजन

वृंदावन में पहली बार होगी भव्य डांडिया नाइट, 20 अक्टूबर को रेनुका पंवार देंगी लाइव प्रस्तुति।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में 20 अक्टूबर 2026 को भव्य “वृंदावन उत्सव 2026 –…

🕐 9 दिन पहले · 👁 632 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!