पिंगरी में 22 और भोजपुर में 9, कुल 31 आवासों का हुआ उद्घाटन, लाभार्थियों के चेहरे खिले।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रों को सौंपे गए पक्के घर, पीडी-एसडीएम ने किया फीता काटकर शुभारंभ।
संवाददाता हरिपाल सिंह
फरह – मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पिंगरी और भोजपुर गांव में बने कुल 31 पक्के आवासों का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। इनमें पिंगरी में 22 और भोजपुर में 9 आवास शामिल हैं। योजना के तहत बेघर और पात्र गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प को धरातल पर उतारा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर मोहित कुमार, पीडी ऐ.के उपाध्याय ने फीता काटकर आवासों का उद्घाटन किया। इस दौरान बीडीओ प्रवीन कुमार झा, एडीओ आईएसबी विजय कुमार और एडीओ पंचायत थान सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य 2026 तक हर गरीब को पक्का घर देना है। आवास के साथ शौचालय, बिजली और उज्ज्वला गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पक्का घर मिलने पर लाभार्थियों में खुशी का माहौल था। लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें बरसात और सर्दी में परेशानी नहीं होगी। वहीं बीडीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि अभी और पात्रों का सर्वे किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव जुगेद्र सिंह और ग्राम प्रधान थानसिंह, पूर्व प्रधान पप्पू प्रधान, पूर्व प्रधान कालीचरण , इंद्रजीत, धर्मवीर, अर्जुन सिंह, भूदेव सिंह, शंकर सिंह, पदम सिंह, पिंटू सिंह, बलवीर नाथ, प्रदीप नाथ, पत्रकार हरिपाल सिंह एवं और अन्य ग्रामवासी भी मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए “भारत माता की जय” के नारे लगाए।



नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
