प्राथमिक विद्यालय राया में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती; बच्चों को मिला RO वाटर कूलर व फर्नीचर का उपहार।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
विकास खंड राया स्थित प्राथमिक विद्यालय राया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (गांधी-शास्त्री जयंती) का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वयं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का संचालन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत राया के चेयरमैन श्रीमान राजकुमार अग्रवाल एवं एसडीएम/प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्रीमान सुशील कुमार उपस्थित रहे। जयंती के इस शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत राया की ओर से विद्यालय के बच्चों की सुविधा के लिए RO वाटर कूलर तथा नया फर्नीचर भेंट किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए ईओ (एसडीएम) सुशील कुमार ने बच्चों और समस्त क्षेत्रवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया और सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया। वहीं, चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बच्चों को स्वल्पाहार (जलपान) बांटा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती पूजा चौधरी ने चेयरमैन राया एवं एसडीएम महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पधारे हुए सभी गणमान्य अतिथियों, सभासदों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षिका मंजू विद्यार्थी, प्रियंका,राबिया, रूबी, राजकुमारी,नीलम सहित नगर पंचायत के सम्मानित सभासद, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
