“भारत का भविष्य संवारने के लिए जेन जी को स्वर्णिम इतिहास भी जानना होगा: डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह” ।
“मथुरा। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्मस्थान मुक्ति न्यास के अध्यक्ष, ख्यातिप्राप्त इतिहासकार एवं अधिवक्ता डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी और जेन जी को भारत की गौरवशाली परंपरा और स्वर्णिम इतिहास को जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय इतिहास और संस्कृति की पुनर्स्थापना का दौर है। अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को सही इतिहास से परिचित कराया जाए। कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से आयोजित वार्तामाला श्रृंखला “चलो अपनी विरासत की ओर—भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण में युवा शक्ति (जेन जी) की भूमिका” में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने आक्रमणकारियों द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के विध्वंस के इतिहास से छात्राओं को परिचित कराया और कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर की पुनर्स्थापना इतिहास के सत्य की स्थापना और धर्म की स्थापना है। डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने रानी पद्मिनी की जौहर गाथा, राणा सांगा की वीरता और बप्पा रावल की शौर्य गाथा का उल्लेख किया। उनकी वीरता की गाथाएं सुनकर छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि पर बनने वाली अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में सूर्यवंशम, बाजीगर, हद कर दी आपने और सोल्जर जैसी फिल्मों के लेखक श्री आदेश के अर्जुन भी उपस्थित रहे, जो आगामी फिल्म की पटकथा लेखन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह समय भारतीय इतिहास, संस्कृति और धर्म पर आधारित फिल्मों के निर्माण का है। आगामी फिल्म के निर्देशक श्री विजय पाल सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मथुरा में की जाएगी और इसमें मथुरा के स्थानीय कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने सभी सम्माननीय अतिथियों का उत्तरीय एवं भेंट देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर फिल्म एवं सिने जगत से जुड़े श्री मोनू राजावत, श्री मनोज राठौर सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जाने के प्रयासों से सभी को सावधान रहना होगा और छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. मांडवी राठौर ने किया। उन्होंने बताया कि छात्राओं को भारतीय इतिहास और वीरता से परिचित कराने के उद्देश्य से इसी माह के अंत में इतिहास विभाग की ओर से छात्राओं का शैक्षणिक पर्यटन चित्तौड़गढ़, अजमेर एवं जयपुर के लिए आयोजित किया जाएगा।”



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
