बुधवार, 26 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
राजनीति

भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं ।

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के बैनर तले हरियाली तीज के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए स्थानीय होटल में विशेष तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ फिल्मी गीतों, देसी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर शानदार नृत्य कर समां बांध दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। हरियाली तीज के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।कार्यक्रम के दौरान नृत्य एवं गायन प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और तीज उत्सव को यादगार बना दिया।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह परिहार, महिला जिला अध्यक्ष मंजू तोमर, जिला प्रभारी विमल पांडे, सह प्रभारी हीरा अतेंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गोयल, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार गर्ग, गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष डोली राजपूत, वृंदावन नगर अध्यक्ष हीरा पेंट, रितु सिंह, मीडिया प्रभारी चंदन दीक्षित, दीपक सांसद, गिर्राज ठाकुर, अजीत गोपाल, जिला प्रवक्ता सीमा मोरवाल, मांडवी राठौर, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, राजेश अग्रवाल ठेकेदार, चिराग अग्रवाल, जितेंद्र खंडेलवाल, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, संगठन मंत्री सोनू नटराज, कीर्ति शर्मा, संगीता सारस्वत, गोला राजपूत, युवा जिला अध्यक्ष मीनाक्षी चतुर्वेदी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रवक्ता मानवी राठौर, मनोज राठौर, राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।हरियाली तीज का यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का खूबसूरत प्रयास साबित हुआ।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
राजनीति

ठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री।

संवाददाता हरिपाल सिंह प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति की मिली जिम्मेदारी। लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान…

🕐 कल · 👁 499 पढ़ें →
राजनीति

पीएम मोदी ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा- मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं.

पीएम मोदी ने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़…

🕐 25 दिन पहले · 👁 141 पढ़ें →
राजनीति

हमास के हथियार छोड़ने के फ़ैसले पर पाकिस्तान ने क्या कहा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल वाली शांति योजना के अनुसार, हमास कुछ शर्तों के साथ हथियार डालने…

🕐 25 दिन पहले · 👁 469 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!