मथुरा की आरती गौड़ बनीं ग्राम पंचायत अधिकारी, जिले का बढ़ाया गौरव।
संवाददाता हरिपाल सिंह
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के परिणाम में मथुरा की आरती गौड़ ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूची में आरती गौड़ का नाम शामिल है। उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी पद के लिए हुआ है।आरती गौड़ के ग्राम पंचायत अधिकारी बनने की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी को दिया। आरती की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2023 के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा 17 अगस्त 2026 को परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूची में सफल अभ्यर्थियों के नाम घोषित किए गए हैं।आरती गौड़ के ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन से उनके परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने मथुरा जिले का गौरव बढ़ाया है।


नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
