मथुरा: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जीप को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी धायल।
संवाददाता हरिपाल सिंह
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की रैपुरा जाट चौकी पुलिस के साथ देर रात बड़ा हादसा हो गया।रात्रि गश्त के दौरान भीमनगर पुलिया के पास पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक के अनियंत्रित होकर पीछे से पुलिस वाहन में टक्कर मारने के कारण हुआ।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।


ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
