गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
देश

मथुरा से उठी आवाज़ — “आरक्षण हटाओ, जाति नहीं” अभियान को लेकर युवाओं की मुहिम तेज।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

मथुरा। शिक्षा, रोजगार और समान अवसर के मुद्दे पर मथुरा में “आरक्षण हटाओ, जाति नहीं” जन-जागरण अभियान को लेकर युवाओं की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। कुंवर विष्णु सिंह राजपूत (जिला संगठन मंत्री, क्षत्रिय करणी सेना मथुरा एवं समाजसेवी) ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी जाति, वर्ग या समुदाय का विरोध करना नहीं है, बल्कि समान अवसर, योग्यता आधारित व्यवस्था और राष्ट्रहित में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि भारत की प्रत्येक जाति और समाज सम्मान का पात्र है। हमारे पूर्वजों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक पहचान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अनेक संघर्ष किए तथा अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। इसलिए यह अभियान किसी भी जाति को समाप्त करने या उसके सम्मान को ठेस पहुँचाने का नहीं, बल्कि “जाति नहीं, आरक्षण व्यवस्था पर विचार” का अभियान है।उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता एवं विशेष सुविधाओं का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, दिव्यांगजनों, शहीदों के आश्रितों तथा वास्तविक जरूरतमंद नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। साथ ही शिक्षा एवं रोजगार में पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता आधारित अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।कुंवर विष्णु सिंह राजपूत ने मथुरा के सभी सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, युवाओं एवं सम्मानित नागरिकों से इस जन-जागरण अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि समाज जितनी अधिक संख्या में साथ आएगा, उतनी ही प्रभावी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात शासन एवं प्रशासन तक पहुँचाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संविधान एवं कानून के दायरे में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, जनसंवाद एवं हस्ताक्षर अभियान की तिथि, समय और स्थान की घोषणा की जाएगी।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…

🕐 18 घंटे पहले · 👁 726 पढ़ें →
देश

बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…

🕐 3 दिन पहले · 👁 193 पढ़ें →
देश

सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…

🕐 5 दिन पहले · 👁 569 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!