सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

मोरक्को से स्पेन के स्यूटा पहुंचने की कोशिश में 57 की मौत, अब तक 60 हज़ार लोग पहुंचे.

स्पेन के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक 48,000 से अधिक प्रवासी स्वेच्छा से मोरक्को लौट चुके थे.

स्पेन के स्यूटा में मोरक्को से बड़े पैमाने पर प्रवासियों के पलायन के दौरान भगदड़ और अव्यवस्था में 57 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, इस दौरान करीब 60,000 प्रवासियों ने सीमा पार करने की कोशिश की, जिससे हालात बेक़ाबू हो गए.

घटना के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इसके लिए मानव तस्करी गिरोहों को ज़िम्मेदार ठहराया है. सांचेज़ ने कहा कि यह घटना स्पेन की ‘क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन’ है.

वहीं, स्पेन के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक 48,000 से अधिक प्रवासी स्वेच्छा से मोरक्को लौट चुके थे.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब स्पेन के सर्वोच्च न्यायालय ने फ़ैसला दिया है कि स्यूटा और मेलिला पहुंचने की कोशिश में समुद्र में पकड़े गए प्रवासियों को बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए सीधे मोरक्को वापस नहीं भेजा जा सकता.

वापस लौट रहे एक प्रवासी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, “यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. यहां लोग मर रहे हैं. मैं हाथ जोड़कर कहता हूँ कि अगर आप अभी तक नहीं आए हैं, तो मत आइए.”

उल्लेखनीय है कि उत्तर अफ़्रीका के तट पर स्थित स्यूटा स्पेन का एक छोटा इलाका है. यह जगह लंबे समय से उन प्रवासियों के लिए यूरोप पहुंचने का रास्ता रही है, जो बेहतर ज़िंदगी की तलाश में वहां जाना चाहते हैं.

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 7 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!