लखनऊ: 1 रजिस्ट्रेशन पर 2 अस्पताल संचालन का आरोप, मरीजों से 40-50 हजार वसूली का भी लगा आरोप।
संवाददाता संजय कुमार पांडे
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में दो अस्पतालों के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि गोसाईंगंज रोड स्थित ए एस हेल्थकेयर ट्रॉमा सेंटर और विक्रांत खंड, गोमती नगर स्थित ए एस मेडिसिटी – दोनों अस्पताल एक ही डायरेक्टर मिर्जा अनस बेग और सी.एल. वर्मा द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दोनों अस्पताल एक ही रजिस्ट्रेशन पर चलाए जा रहे हैं। साथ ही गरीब मरीजों को डिस्चार्ज करने के नाम पर 40 से 50 हजार रुपये तक जबरन वसूले जा रहे हैं। इस मामले के बाद मरीजों के परिजनों में आक्रोश है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।”गोसाईंगंज और गोमती नगर के ए एस हॉस्पिटल में एक ही रजिस्ट्रेशन पर दो अस्पताल चल रहे हैं। गरीब मरीजों से डिस्चार्ज के लिए 40-50 हजार रुपये जबरन लिए जा रहे हैं। प्रशासन जांच करे।

ईरान ने दो नागरिकों को दी फांसी, इजरायल को सैन्य ठिकानों की जानकारी देने का था आरोप.
ईरान ने जासूसी और इजरायल के साथ सहयोग के आरोप में अपने दो नागरिकों, ओमिद बेहजाद और पौरिया…
अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत शुरू होगी:ट्रम्प बोले- हमला कर सकते हैं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होगी।…
हिमस्खलन से संपर्क टूटने के बाद निर्मल पुर्जा वाले पर्वतारोहियों के दल में तीन लोगों की मौत.
पाकिस्तान अल्पाइन क्लब की कम्यूनिकेशन लीड नैला कियानी ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय तक इतनी…
