वरिष्ठ पत्रकार की माताजी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
गोवर्धन। वरिष्ठ पत्रकार रसिक शर्मा जी की पूजनीय माताजी का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।माताजी के निधन पर अनेक पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भाजपा नेता केशव मुखिया, समाजसेवी मुकुंद, मोहित, राहुल, लखन, पंकज, संजीव लालाजी, राजू ठेकेदार, पूर्व चेयरमैन खेमपंडित, रामधन शर्मा, ठाकुर फतेह सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
