वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिनेश शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित।
संवाददाता अश्वनी गौतम
मथुरा। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिनेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।रक्तदान शिविर के दौरान उजाला स्पीड न्यूज के मंडल प्रभारी अश्विनी गौतम ने भी रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डॉ. दिनेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
