वृंदावन में पहली बार होगी भव्य डांडिया नाइट, 20 अक्टूबर को रेनुका पंवार देंगी लाइव प्रस्तुति।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में 20 अक्टूबर 2026 को भव्य “वृंदावन उत्सव 2026 – डांडिया नाइट” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकप्रिय हरियाणवी गायिका रेनुका पंवार अपनी लाइव प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार वृंदावन में पहली बार रेनुका पंवार की लाइव डांडिया नाइट आयोजित होने जा रही है।कार्यक्रम का आयोजन A.G. Entertainment की ओर से किया जा रहा है। डांडिया नाइट उत्सव ग्रीन्स गार्डन, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के पास, रुक्मिणी विहार, वृंदावन में शाम 6 बजे से शुरू होगी।कार्यक्रम में डीजे, एंकर, मैजिक शो, फूड, गेम्स और आकर्षक पुरस्कार सहित मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी। आयोजकों ने दर्शकों के लिए सिल्वर, गोल्ड और कपल कैटेगरी में टिकट उपलब्ध कराए हैं। सिल्वर टिकट , गोल्ड टिकट ,और कपल टिकट ,निर्धारित किया गया है।आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेनुका पंवार की लाइव प्रस्तुति के साथ डांडिया नाइट में बड़ी संख्या में युवाओं और परिवारों के पहुंचने की उम्मीद है। टिकट ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं।



मुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी।
संवाददाता खुशांत गुप्ता पुस्तक ‘पिता का संघर्ष’ के लिए मिला सम्मान, प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत रहे समारोह के…
जुगल बिहारी मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के तत्वावधान में हुआ सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ।
संवाददाता खुशांत गुप्ता वृन्दावन।जुगल घाट/परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल बिहारी मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के तत्वावधान में…
International Imperial Awards 2026 में चमकीं कारोबारी प्रतिभाएं ईशा कोप्पिकर की मौजूदगी रही खास आकर्षण।
संवाददाता अश्वनी गौतम नई दिल्ली व्यापार उद्यमिता और कॉरपोरेट जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित…
