सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का शैक्षणिक भ्रमण।
संवाददाता हर्ष राठी
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ द्वारा BHMS तृतीय वर्ष (2023 बैच) के छात्र-छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
यह भ्रमण निदेशक होम्योपैथी, प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के निर्देशन एवं आदेशानुसार तथा प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ. राम अशीष यादव, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली, OPD, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, रोगों की रोकथाम एवं रेफरल सेवाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर CHC प्रभारी डॉ. अंकित सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रवक्ता डॉ. विष्णु शर्मा, कम्युनिटी मेडिसिन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा सामुदायिकस स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सकों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य संबंधी कौशल को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
