सुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां (अलीगढ़):पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ (रजि.) ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संघ के अध्यक्ष माननीय श्री कौशल कुमार जी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह जी को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया है।डॉ. ए.पी. सिंह जी के राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विधिक अनुभव एवं मार्गदर्शन से पत्रकारों से जुड़े अधिकारों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में संगठन को महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है। उनके राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में जुड़ने से संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं सम्मान की रक्षा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके हितों के लिए निरंतर आवाज बुलंद करता रहेगा।संघ परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ए.पी. सिंह जी के मार्गदर्शन और श्री कौशल कुमार जी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा देशभर के पत्रकारों के हितों के लिए और अधिक प्रभावी एवं संगठित तरीके से कार्य करेगा।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ परिवार की ओर से डॉ. ए.पी. सिंह जी को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन।
संवाददाता अश्वनी गौतम महाराष्ट्र के पुणे के निकट ग्रामीण क्षेत्र से आए 14 वर्षीय आदर्श के लिए मैक्स…
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई।
संवाददाता हर्ष राठी अलीगढ़। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अलीगढ़ के समस्त छात्रों ने सरकार से चिकित्सकीय…
शाहरूख गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल समेत कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई।
संवाददाता हर्ष राठी “रात्र्यधिकारी उ०नि० श्री हरिभान सिंह मय हमराह रि०का० 2848 अभिषेक चपराणा के रवाना शुदा रफ्ता…
