सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

हापुड़ में सपा की प्रेसवार्ता, निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप।

समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के जिला कार्यालय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गयाइस प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधीर चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेप्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधीर चौहान ने भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगाएपत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है परंतु वर्तमान में चुनाव आयोग सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रहा हैप्रेस वार्ता के दौरान वोटर चोरी वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और चुनावी प्रक्रिया में की जा रही गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश किया गयामुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने उन पर मुकदमा दर्ज करने एवं उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी अब आक्रामक संघर्ष के लिए तैयार हैप्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार आगामी 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गईअभियान के अंतर्गत प्रथम दिन जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई द्वितीय दिन विधानसभा स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि भविष्य की रणनीति तैयार की जा सके कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा सके और जिला स्तर पर आयोजित मार्च की व्यवस्थाओं तथा सफलता की योजना बनाई जा सके तृतीय दिन समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर जिला स्तर पर मार्च आयोजित किया जाएगा जो बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जाएगा निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद सभी सहभागी राष्ट्रगान गाएंगे और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से पाठ करेंगे जो सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी देता है तथा इस विरोध प्रदर्शन का समापन श्री ज्ञानेश कुमार के पुतले के दहन के साथ किया जाएगाइस प्रेस वार्ता में सुधीर चौहान तेजपाल प्रमुख रेशमा यादव अनिल आजाद आदेश गोस्वामी अब्दुल चौधरी पुरुषोत्तम वर्मा मुन्नी यादव राजेश यादव दीपिका चुग जहीर पहलवान आदि अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहेअतः आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से सविनय अनुरोध है कि आप इस महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और चैनलों पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित एवं प्रसारित करने का कष्ट करें।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 6 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!