अंबेडकरनगर में नदी में मिले पशुओं के कटे सिर, पुलिस जांच में जुटी।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
अंबेडकरनगर। महरुआ और भीटी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित नारायणपुर घाट के पास बिसुई नदी में कुछ पशुओं के कटे हुए सिर तैरते मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद महरुआ और भीटी थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने नदी में तलाशी अभियान चलाकर तैर रहे पशुओं के अवशेषों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, अवशेष कई दिन पुराने होने के कारण सड़-गल चुके थे। इसी वजह से मौके पर उनकी स्पष्ट पहचान करना संभव नहीं हो सका।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में अवशेषों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने मौके से उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर थाना भीटी पुलिस द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नदी में मिले ये अवशेष किस पशु के हैं और इन्हें नदी में किस परिस्थिति में फेंका गया।मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने भी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
