अंबेडकरनगर में पुलिस कप्तान ने कुर्की बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा परखी
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
अंबेडकरनगर। पुलिस कप्तान सुश्री प्राची सिंह ने थाना सम्मनपुर क्षेत्र के कुर्की बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान उन्होंने बाजार में मौजूद दुकानदारों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी स्थिति की जानकारी ली। पुलिस कप्तान ने लोगों को सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा। पुलिस कप्तान की पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
