सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशबिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। देशबिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब।
देश

अमर नाथ विद्या आश्रम में मची राधे-राधे की धूम राधाष्टमी पर नन्हें बच्चों ने श्रीराधाकृष्ण के रूप में सभी का मन मोहा।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

मथुरा – अमर नाथ विद्या आश्रम में राधाष्टमी के पावन पर्व को विद्यालय के विद्यार्थियों ने जोश व भक्तिभाव के साथ मनाया । इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता, बांसुरी मेकिंग, राधाकृष्ण के पोस्टर तथा माखन-मटकी बनाओ प्रतियोगिताओं में नर्सरी से कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने भाग लिया । बच्चे सुबह जब राधाकृष्ण के रूप में विद्यालय आये तो विद्यालय का वातावरण राधे-राधे के नाम से गूंज उठा । शिशु विभाग के बच्चों ने राधाकृष्ण के स्वरूप में नृत्य किया तथा आध्यात्मिक लीलाएं करते हुये डिवाइन वॉक की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रख्यात कथावाचक पं. केशव आचार्य जी महाराज ने सभी को श्रीराधाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुये बच्चों को राधारानी कृपा और महत्व विस्तार से समझाते हुये कहा कि ‘‘राधे मेरी स्वामिनी मैं राधे को दास, जनम-जनम मोहे दीजियो वृन्दावन को वास’’ । उन्होंने बच्चों को राधारानी के महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है कि ‘‘कछु माखन को बल बढ़ो, कुछ गोपन करी सहाय, राधाजी की कृपा से गिरिवर लिये उठाय’’ । अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने सभी विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावकों को श्रीराधाष्टमी की शुभकामनायें देते कहा कि श्रीराधाकृष्ण ने ब्रजभूमि से सम्पूर्ण संसार को दिव्य प्रेम का संदेश दिया है । विद्यालय के समन्वयक शुभम वाजपेयी ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सर्वधर्म की शिक्षा भी प्रदान की जाती, जिससे बच्चों में अध्यात्यामिक भावना तथा भारतीय संस्कारों का भी विकास होता है । प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी ने सभी को श्रीराधाष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । पूर्व में विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने दर्जनों नन्हें-मुन्ने छात्रा-छात्राओं ने श्रीराधाकृष्ण के युगल स्वरूप का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया । इस अवसर पर अनुराग शर्मा, असलम खान, सुषमा साहा, ज्योति सिंह, काजल साहा, नन्दनी शर्मा, स्नेहा खण्डेलवाल सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।

तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…

🕐 32 मिनट पहले · 👁 592 पढ़ें →
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 10 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!