अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत शुरू होगी:ट्रम्प बोले- हमला कर सकते हैं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होगी। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वार्ता मध्यस्थों के जरिए होगी।
ट्रम्प ने कहा, “हम जब चाहें कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। अगर समझौता हो जाता है तो बहुत-सी जानें बच जाएंगी। देखते हैं बातचीत का क्या नतीजा निकलता है।”
ट्रम्प के मुताबिक, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ईरान के साथ हुई कूटनीतिक बातचीत के बाद उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित बड़ा हमला टाल दिया। उन्होंने दावा किया कि बातचीत में होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के कई दावों से इनकार किया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अभी कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है।

अयोध्या में रैली के दौरान रुपये चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 5 गिरफ्तार।
संवाददाता हरि श्याम तिवारी अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा क्षेत्र में रैली के दौरान रुपये चोरी करने वाले…
ईरान ने दो नागरिकों को दी फांसी, इजरायल को सैन्य ठिकानों की जानकारी देने का था आरोप.
ईरान ने जासूसी और इजरायल के साथ सहयोग के आरोप में अपने दो नागरिकों, ओमिद बेहजाद और पौरिया…
हिमस्खलन से संपर्क टूटने के बाद निर्मल पुर्जा वाले पर्वतारोहियों के दल में तीन लोगों की मौत.
पाकिस्तान अल्पाइन क्लब की कम्यूनिकेशन लीड नैला कियानी ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय तक इतनी…
