अलीगढ़: हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना प्लांट डिस्पेंसरी में लगा निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच गैस्ट्रो व न्यूरो परामर्श शिविर।
सह संपादक अशोक नेताजी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना, कासिमपुर के प्लांट डिस्पेंसरी में निःशुल्क गैस्टो व न्यूरो संबंधी स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 128, नोएडा के सहयोग से किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अमिताभ आनंद ने फीता काटकर किया तथा न्यूरोसर्जन डॉक्टर रोहन सिंह व गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।शिविर के आरंभ में डॉक्टर रोहन सिंह ने मस्तिष्क संबंधी विभिन्न आकस्मिक स्थितियों(न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी) की पहचान व उसका त्वरित उपचार पर अतिथि व्याख्यान दिया। परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि शिविर में बीपी, वजन व शुगर के अतिरिक्त लीवर के फाइबरो स्कैन की जांच सनराइज हॉस्पिटल अलीगढ़ के सहयोग से संपन्न की गई। निःशुल्क फाइब्रोस्कैन की जांच तथा वरिष्ठ विशिष्ट विशेषज्ञ से परामर्श शिविर का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जहां लोगों की भीड़ के बावजूद धैर्य से जांच कराई व परामर्श लिया गया।शिविर में १15 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस स्वास्थ्य शिविर में इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार, इंजीनियर डीबी पाल, इंजीनियर एसवी वर्मा, इंजीनियर नवीन निश्चल, सौरभ श्रीवास्तव, हेमंत क कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र, किशन, आर पी मुखिया, शरद भारद्वाज, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पदम सिंह, नाहर, तरुन, छत्रपाल आदि उपस्थित रहे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
