उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र, राया के पुलिसकर्मी भी सम्मानित।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
मथुरा। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जारी सूची में राया थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं।प्रशस्ति पत्र की सूची में उपनिरीक्षक इंतजार अली, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक नितिन त्यागी, मुख्य आरक्षी 1474 संदीप कुमार तथा आरक्षी 2253 नितिन मालिक के नाम शामिल हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा टीम के साथ मिलकर पशु चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए पशुओं की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।वहीं, हाईवे थाना पुलिस टीम द्वारा करीब पांच माह के बच्चे के अपहरण की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कराने में किए गए सराहनीय कार्य का भी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है।इसके अलावा 18 और 19 सितंबर को बरसाना में आयोजित विश्व प्रसिद्ध राधाष्टमी मेले एवं शिवपुराण कथा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की गई। मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा बेहतर तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया।प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण तिवारी तथा निरीक्षक यातायात रविन्द्र सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।वहीं, प्रतिसार निरीक्षक रामरतन सिंह को पुलिस लाइन परिसर में गेट, यातायात बच्चा पार्क एवं कैंटीन के लोकार्पण से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।प्रशस्ति पत्र मिलने से पुलिसकर्मियों में उत्साह है। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने इसे अपने कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहन बताते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही।





ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
